मोबाईल मे गेम की लत के चलते नए फोन के लिए बच्चे ने घर से चुराए 40 हजार

मोबाईल मे गेम की लत के चलते नए फोन के लिए बच्चे ने घर से चुराए 40 हजार

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने सोचने पर मजबूर कर दिया है, शहर में मोबाईल पर गेम खेलने की लत में बच्चे ने अपने घर में पहले चोरी की फिर नया मोबाईल खरीदा और फिर पकड़े जाने के डर से बच्चा घर से ही भाग गया, बच्चे के पास पुराना मोबाईल था उसे गेम खेलने में दिक्कत होती थी उसने घरवालों से नया मोबाईल मांगा लेकिन जब घरवालों ने नया मोबाईल दिलवाने से इंकार किया तो मासूम ने घर से पैसे चुराकर नया मोबाईल खरीदा, इस 13 साल के बच्चे ने गेम की लत के चलते घर से 40 हजार रुपए चुराए। फिर डांट के डर से घर से भाग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद से ढूंढ़ा और परिवार को सौंपा।

यह भी पढ़ें … Scholarship : UG-PG छात्रों के लिए बड़ी खबर, मिलेंगे 1 लाख 86 हजार रुपये, उच्च शिक्षा में मिलेगा लाभ

मामला एमजी रोड थाने का है। यहाँ रहने वाले एक परिवार ने 13 वर्षीय बेटे के गुम होने की शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने कई जगह तलाश की। आखिरी लोकेशन एमजी रोड इलाके में मिली। इस आधार पर पुलिस ने पौने दो घंटे में बच्चे को ढूंढ निकाला। थाने पर बच्चे की काउंसलिंग की गई। माता-पिता को भी समझाइश दी। बच्चे ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए परिवार ने उसे एक पुराना मोबाइल दिया था। उसे फ्री फायर गेम खेलने की लत थी। यह गेम बंद हो गया, तो वह मोबाइल पर दूसरे गेम खेलने लगा। लेकिन छोटी स्क्रीन की वजह से वह ठीक से गेम नहीं खेल पा रहा था। उसने परिवार से बड़ा मोबाइल दिलाने की जिद की। परिवार ने नहीं सुना, तो घर में रखे 40 हजार रुपए चुरा लिए। इस राशि से नया मोबाइल खरीदा। बाद में उसे लगा कि परिवार के लोग डांटेंगे। इसी वजह से घर से भाग गया। हालांकि राहत की बात यह रही की बच्चा को पुलिस ने तलाश कर लिया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews