पूर्व भाजपा विधायक जीतू जिराती ने चुनाव लड़ने से किया इंकार, प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र, बताई ये वजह

पूर्व भाजपा विधायक जीतू जिराती ने चुनाव लड़ने से किया इंकार, प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र, बताई ये वजह

MP Election 2023 : विधानसभा चुनाव में अलग अलग रंग देखने को मिल रहे हैं, कहीं टिकट का विरोध हो रहा है तो कहीं  टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी सामने आ रही है, नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं तो कहीं अपने लिया टिकट का दबाव बना रहे हैं इस सबके बीच भाजपा से फिर एक चौकाने वाली खबर आई है ।

यशोधरा राजे के बाद अब जीतू जिराती ने चुनाव लड़ने से किय इंकार  

पिछले दिनों खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का निवेदन संगठन से किया था तो अब इस क्रम में पूर्व विधायक जीतू जिराती भी सामने आये हैं उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को चुनाव से मुक्त रखने का अनुरोध किया है।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को पत्र लिखकर बताई ये वजह 

जीतू जिराती ने पत्र में लिखा कि उज्जैन संभाग का प्रभारी होने के नातेमुझे संगठन ने जो दायित्व सौंपा है उन 29 विधानसभा सीटों में से भाजपा को ज्यादा से ज्यादा सीट दिलवाना मेरा लक्ष्य है। इसलिए मैं इस बार चुनाव से मुक्त रहना चाहता हूँ यानि चुनाव लड़ना नहीं चाहता।

2008 से 2013 तक राऊ विधानसभा सीट से रहे है विधायक

आपको बता दें कि जीतू जिराती 2008 से 2013 तक राऊ विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई है अभी वे मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष हैं, पार्टी ने उन्हें उज्जैन संभाग का प्रभारी बनाया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews