नकली सोना थमा कर ले गया असली सोने का रानी हार, चार आरोपी गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद

आरोपियों ने व्हाट्सएप पर संपर्क कर पांच रानी हार बनाने का ऑर्डर दिया था, 15 नवंबर को एक आरोपी नकली सोने जैसे दिखने वाले टुकड़े देकर असली सोने के रानी हार लेकर फरार हो गया।
Police Station Bhanwarkua Indore

Police Station Bhanwarkua Indore

इंदौर की भंवर कुआं थाना पुलिस ने आधा किलोग्राम सोने की ठगी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों से 50 लाख का सोना बरामद किया गया है, तीन आरोपी राजस्थान के शातिर बदमाश हैं ये पेशी पर आये थे जबकि उनका साथ देने वाला लोकर इंदौर का बदमाश है।

थाना भंवरकुआ पुलिस ने आधा किलोग्राम सोने की ठगी को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को ऋषिकेश और जोधपुर से गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपियों से सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

डीसीपी आनंद कलादगी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को फरियादी ने बताया कि आरोपियों ने व्हाट्सएप पर संपर्क कर पांच रानी हार बनाने का ऑर्डर दिया था, 15 नवंबर को एक आरोपी नकली सोने जैसे दिखने वाले टुकड़े देकर असली सोने के रानी हार लेकर फरार हो गया।

जोधपुर के रहने वाले हैं आरोपी 

फरियादी की शिकायत पर थाना भंवरकुआ में बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था, सीसीटीवी फुटेज ओर तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पहले इंदौर निवासी आरोपी संतोष को पकड़ा, उसकी निशानदेही पर मुख्य आरोपी संजय सोनी, उसके साथी गौरव सोनी और नीरज सोनी को ऋषिकेश और जोधपुर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कर रही जाँच 

पुलिस ने गिरोह द्वारा कुछ आभूषणों को गला कर नई चेन बनाने और शेष आभूषण जोधपुर में छिपाने की जानकारी भी उजागर की है मामले में आगे की जांच जारी है, पुलिस ने बताया ये शातिर बदमाश हैं एक मामले में पेशी पर आये थे और वारदात को अंजाम दे दिया ।

शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews