ऑनलाइन सट्टे पर पुलिस का छापा, 7 सटोरिये गिरफ्तार, 52 मोबाइल 35 एटीएम कार्ड, 44 चेक बुक, 25 करोड़ का हिसाब किताब मिला

जिन लोगों को सट्टा खेलने रहता था वह ऑनलाइन पेमेंट अलग-अलग बैंक खातों में डलवा कर ऑनलाइन आईडी एवं पासवर्ड ग्राहकों को देते थे और यह साइट 24 घंटे उपलब्ध रहती थी, पुलिस सटोरियों की लिंक से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है।
Indore betting gang

ICC Champions Trophy 2025 Police raid on online betting: दुबई में खेले गए चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और न्यजीलैंड के विरुद्ध फ़ाइनल मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलने वाले एक गिरोह का इंदौर पुलिस ने खुलासा किया है, पुलिस ने क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाते 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन, लैपटॉप, चेक बुक, एटीएम कार्ड और करीब 25 करोड़ रुपये का हिसाब किताब मिला है।

चैम्पियंस ट्रॉफी के फ़ाइनल मैच को लेकर इंदौर पुलिस एक्टिव मोड में थी पुलिस कमिश्नर से निर्देश थे कि कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल एक्शन लिया जाये, इसी कड़ी में जब पुलिस को लसूडिया क्षेत्र के मंगलम अपार्टमेंट में ऑनलाइन सट्टा खिलाये जाने की सूचना मिली तो क्राइम ब्रांच ने अपार्टमेंट में दबिश दी।

रजिस्टर्स में मिला 25 करोड़ का हिसाब किताब, पूरा ट्रांजिक्शन ऑनलाइन 

पुलिस को ग्राउंड फ्लोर के एक फ़्लैट में सट्टे का ऑनलाइन कारोबार संचालित होते हुए मिला, पुलिस को यहाँ 7 सात सटोरिये मिले जो दो अलग अलग साइटों पर सट्टा खिला रहे थे, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर इनके कब्जे से 52 मोबाइल, दो लैपटॉप, 35 एटीएम कार्ड, 44 चेक बुक, दो मॉडेम 4 मोबाइल चार्जर और दो रजिस्टर मिले, पुलिस ने जब रजिस्टर की एंट्री देखी तो जिसमें 25 करोड़ का हिसाब किताब उसमें दर्ज मिला।

संगठित अपराध की धाराओं में भी दर्ज होगा मुक़दमा 

डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि जिस फ़्लैट में सट्टा खिलाया जा रहा था वो किसी अनुज गुप्ता है उसे शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा और जिस व्यक्ति ने इन लोगों को ऑनलाइन सट्टे का सॉफ्टवेयर दिया है उसे भी पकड़ा जायेगा, उन्होंने कहा इसमें जुआ सट्टा की धाराओं के अलावा संगठित अपराध की धारा भी लगाई जाएगी।

गिरफ्तार सटोरिये उज्जैन और रतलाम निवासी 

पुलिस ने जिन सटोरियों को फ़्लैट से पकड़ा है उसमें रवि चौधरी निवासी उज्जैन, निलेश पाटीदार निवासी रतलाम, सचिन यादव निवासी उज्जैन, मोहित नागल निवासी उज्जैन, विशाल यादव निवासी रतलाम और साहिल खान शामिल हैं  पकड़े गए सटोरियों ने पूछताछ में बताया कि वह ऑनलाइन वेबसाइट से हार जीत का दाव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे।

[dgv_vimeo_video id=”1064257791″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews