
Indore News: इंदौर से एक हैरान करने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर एक कॉलेज छात्र ने अपने दोस्तों को पार्टी देने के लिए स्वयं के अपहरण की झूठी साजिश रची।इतना ही नहीं पिता को डराने के लिए उसने मारपीट का वीडियो भी भेज दिया।
इस मामले में पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। जो अपहरण की साजिश रचने वाले युवक के ही दोस्त हैं। विजय नगर थाने में उनके खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किया गया है।
बनाया मारपीट का वीडियो
जानकारी के मुताबिक देवास में रहने वाले आयुष बड़ौतकर जो वैष्णव कॉलेज में पढ़ता है। उसने दोस्तों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की साजिश रची। पिता ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि वह 3 जुलाई को कोचिंग जाने के लिए निकला था। तभी रेडिसन चौराहा पर अज्ञात बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया और छोड़ने के बदले में 50 हजार मांग रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”849869460″]
लोकेशन से हुए ट्रेस
पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए छात्र और अपहरणकर्ताओं को तलाश करना शुरू किया। साइबर सेल की मदद से फोन की लोकेशन देवास मिल रही थी। जिसके बाद देर रात पुलिस ने सिविल लाइन से आयुष समेत तीन आरोपित सुमित, अंकित और आकाश को गिरफ्तार किया है।
दोस्तों को देना थी पार्टी
जानकारी के मुताबिक युवक ने इस फर्जी अपहरण की साजिश दोस्तों को पार्टी देने के लिए रची थी। उसने अपने पिता को कॉल किया और कहा कि कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया है। इसके बाद उसने फर्जी अपहरणकर्ताओं से अपने पिता की बात करवाई और 50 हजार रूपए मांगे। इन लोगों ने मारपीट का एक वीडियो भी बनाया, जिसमें आयुष का दोस्त ही बेल्ट से उसकी पिटाई कर रहा था। वीडियो को अंधेरे में शूट किया गया था और पिटाई भी फर्जी की जा रही थी। इस साजिश में शामिल एक और युवक गोलू की पुलिस तलाश कर रही है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

