इंदौर में महिला के साथ हुई रोंगटे खड़े करने वाली दरिंदगी, पैसों के लालच में पति ही बना हैवान

इंदौर में महिला के साथ हुई रोंगटे खड़े करने वाली दरिंदगी, पैसों के लालच में पति ही बना हैवान

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (Indore) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पति ने ही अपनी पत्नी के साथ रोंगटे खड़े कर देने वाली हैवानियत को अंजाम दिया है। इस आदमी ने अपनी जीवनसंगिनी को इतनी ज्यादा प्रताड़ना दी है कि सुनकर कोई भी हैरान हो जाएगा।

यह पूरा मामला इंदौर के जूनी थाना इलाके का है। यहां पर एक महिला ने पुलिस में अपने साथ हो रही प्रताड़ना के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे बंधक बनाकर रखा हुआ था। हैवानियत की हद इतनी ज्यादा थी कि उसने प्लायर से महिला के नाखूनों और दांतो को खींचा और दुपट्टे से उसका गला घोंटने की कोशिश की। जब उसे लगा कि महिला मर गई है तो वह उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।

पीड़िता ने बताया कि मैं अपने मां-बाप की इकलौती बेटी हूं इसलिए आरोपी विशाल की नजर प्रॉपर्टी पर थी। मुझ पर लगातार माता पिता से पैसे लाने का दबाव बना रहा था। वह मुझे गर्म प्रेस दिखाकर धमकाता था और उसने मुझे जला भी दिया था। धीरे उसकी हैवानियत बढ़ती गई और उसने पेचकस, प्लायर जैसे औजारों से मुझे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बीते दिन उसने फिर से मारपीट की और दुपट्टे से गला घोंट दिया। उसे लगा कि पीड़िता मर गई हैं तो उसे वहीं छोड़कर गायब हो गया। होश में आने के बाद महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

Must Read- झूलन गोस्वामी के अवतार में नजर आई Anushka Sharma, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

जानकारी के मुताबिक पीड़िता के माता-पिता प्रोफेसर कॉलोनी में रहते हैं। पीड़िता का पति विशाल उनके घर में केयरटेकर के रूप में काम करता था। पीड़िता और विशाल एक दूसरे को पसंद करने लगे और साल 2021 में महिला अपना घर छोड़कर विशाल के साथ चली गई। परिवार ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। एक साल बाद पता चला कि यह इंदौर में ही रह रहे हैं। जब इन्हें थाने लाया गया तो यह मैरिज सर्टिफिकेट दिखाकर चले गए थे और अपने परिवार से अलग रह रहे थे।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला के पति के खिलाफ बंधक बनाकर रखने, प्रताड़ित करने और हत्या की कोशिश करने जैसे मामले में केस दर्ज हुआ है। तलाश करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। महिला के साथ हुई इस दर्द भरी दास्तां ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews