
इंदौर,आकाश धोलपुरे। 18 फरवरी को पुलिस थाना सिमरोल इंदौर (Indore) क्षेत्र के आने वाले बाईग्राम में हुई सोने के आभूषण की चोरी की घटना के सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है, इस मामले में कुख्यात आरोपी अकरम खान, आमीन खान, कमल सोलंकी को गिरफ्तार कर घटना में चोरी गये सोने के आभुषण तथा घटना में प्रयुक्त वाहन विटारा ब्रेजा कार को जब्त कर लिया है।
यह भी पढ़े…Job Alert: 1095 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जाने अन्य डिटेल्स..
[dgv_vimeo_video id=”686730322″]
दरअसल, 18 फरवरी को बाइग्राम शनि मंदिर के पास ऋषि ढाबा पर यात्री बस से बडनगर के व्यापारी मुदित जैन का 1426 ग्राम सोने के आभुषण किमती करीबन 75,00,000 लाख रुपये से भरा बैग चोरी किया था वही जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है वो आरोपी मनावर, धरमपुरी जिला धार क्षेत्र के ग्राम कंजर खेरवा, लुनेरा बुजुर्ग तथा ग्राम दुधिया थाना नेपानगर जिला बुरहानपुर के शातिर बदमाश है।

यह भी पढ़े…होली से पहले गुलाल मय हुआ भाजपा कार्यालय, जमकर उड़ा गुलाल
सभी आरोपियों से पूछताछ के दौरान इन्दौर सहित अन्य जगह की बड़ी वारदातों का खुलासा होने की सम्भावना है। राकेश गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर (ग्रामीण) ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से कई अहम मामलों में पूछताछ की जानी है।
[dgv_vimeo_video id=”686727290″]
