Indore: 4 साल की मासूम बेटी की बलि देने जा रहा था सनकी पिता, पुलिस ने पहुंचाया मेंटल हॉस्पिटल

indore

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (Indore) से बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक सनकी पिता ने अपनी बेटी की बलि देने की कोशिश की। बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी पर काबू पाकर बच्ची को बचाया गया। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति की मानसिक हालत ठीक नहीं है और इसे बार-बार दौरे आते हैं।

जानकारी के मुताबिक आरोपी इंदौर की कुशवाह कॉलोनी में रहता है और छोटे-मोटे काम धंधे करता है। कुछ समय पहले एक हादसे के दौरान उसकी जान जाते-जाते बची थी। तब उसने यह मन्नत मांगी थी कि अगर उसकी जान बच जाती है तो वह मुर्गा-मुर्गी की बलि देगा। ठीक हो जाने के बाद उसने बैतूल में अपनी पत्नी के मायके में परंपरानुसार बलि भी दी थी। इसके बाद से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और वह सनक भरी बातें करने लगा। वो बार-बार बलि देने की बात करता था जिसके चलते महिला उसे अपने साथ रखकर मायके बैतूल में ही रहने लगी।

Must Read- देवास में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवती की मौत, पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगा मामले का खुलासा

अचानक ही आरोपी ने महिला से कहा कि वह इंदौर जा रहा है और बेटी को भी अपने साथ ले गया। यहां आने के बाद उसने फिर से अजीब हरकतें शुरू कर दी। अपनी 4 साल की मासूम बेटी को उसने 4 घंटे तक पानी से भरे ड्रम में लटका कर रखा और बेसुध हालत में जमीन पर पटक दिया। इतना ही नहीं वह चाकू से बच्ची की बलि देने भी जा रहा था। बच्ची की मां को आरोपी की हरकतों की जानकारी उसकी सास ने दी। जिसके बाद महिला ने घबराकर अपने जेठ जेठानी को फोन किया उन्होंने मौके पर पहुंचकर सनकी पिता से बच्ची को छुड़ाया। जब महिला के जेठ जेठानी मौके पर पहुंचे तो आरोपी चाकू लेकर खड़ा हुआ था और बच्ची कोने में बेसुध हालत में पड़ी हुई थी।

बच्ची को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी हिंसक हरकतें करने लगा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और उसे काबू कर बच्ची को जेठ जेठानी को सौंपा गया। व्यक्ति की हालत को देखकर पुलिस ने परिवार को उसे मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती करने को कहा। इसके बाद व्यक्ति को मेंटल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां भी वो काफी अक्रोशित हरकतें करता हुआ दिखाई दिया। परिवार ने डॉक्टरों को इस बात की जानकारी भी दी है कि 2 साल पहले भी उसे इस तरह के दौरे पड़े थे लेकिन इलाज के बाद वो ठीक हो गया था। डॉक्टरों ने व्यक्ति का इलाज लंबा चलने की बात कही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews