Indore क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, ऑनलाइन ठग गैंग के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस दौरान उन्होंने हरियाणा और राजस्थान बॉर्डर में स्थित ऑनलाइन तक गैंग के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Police Arrest Crime

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम और विजयनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। इस दौरान उन्होंने हरियाणा और राजस्थान बॉर्डर में स्थित ऑनलाइन तक गैंग के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उन पर धोखाधड़ी सहित अन्य कई धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। फिलहाल, उनसे पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला…

विजयनगर का मामला

दरअसल, विजयनगर में रहने वाले एक फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल पर मुझे अपना मित्र बात कर झूठ कहा कि मैंने उसे 96,000 ऑनलाइन ट्रांसफर किए हैं। इसके साथ ही उस ठग ने अपने किसी अन्य मित्र को ट्रांसफर करने के लिए कहा। जिसके बाद फरियादी ने उसे अपना परिचित समझकर ठग द्वारा भेजे गए फर्जी ट्रांजैक्शन के मैसेज पर भरोसा करके उसके दिए गए मोबाइल नंबर पर रुपए ट्रांसफर कर दिए। फिर जब फरियादी ने अपना अकाउंट चेक किया, तो उसमें एक भी अमाउंट नहीं आया था। जिसके बाद वह तुरंत थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई।

पूछताछ जारी

वहीं, पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान रईस और अली शेर के रूप में की गई है। जिनमें से एक हरियाणा के मेवात जिले का रहने वाला है, तो दूसरा राजस्थान बॉर्डर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह लोगों को उनके परिचित बताकर पैसे ठगा करते थे और यह उनका पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी दोनों ने मिलकर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपए की ऑनलाइन ठगी की है। फिलहाल, उनसे पूछताछ जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”954349977″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews