
Indore News : शहर में अपराध नियंत्रण करने के लिए क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक फर्जी साइबर सेल अधिकारी द्वारा फरियादी से बैंक अकाउंट में आए पैसों के संबंध में डरा धमकाकर एफआईआर दर्ज करने की धमकी देकर धोखाधड़ी कर रहा है। साथ ही 2 लाख 60 हजार रुपये ऐठ लिए और अधिक पैसों की मांग की जा रही है।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन कर छापेमार कार्रवाई की गई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसपर अपराध धारा 419, 420, 384, 389, 294 IPC 120 बी के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी का नाम शिवम पिता नरेश चावरे निवासी C2 गिरनार सिटी सिमरोल रोड, इंदौर के रुप में की गई है। जिससे लगातार पुछताछ की जा रही है।
इन लोगों से कर चुका है ठगी
बता दें कि आरोपी महोब में रहते साइबर हुए सेल एसटीएफ क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर पुलिस, स्टूडेंट और आम नागरिकों से फ्रॉड कर चुका है।पुछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वो अपने साथी चित्रांश शर्मा निवासी कोदरिया इंदौर के साथ मिलकर कविता मिश्रा, कदम सिंह मीणा व ओम प्रकाश चाय वाला समेत अन्य लोगों से शेयर मार्केट और प्लाट दिलवाने के नाम पर फ्रॉड किया था।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

