Indore News : महापौर ने किया औचक निरीक्षण, गंदगी देख भड़के, अधिकारियों की जमकर लगाई क्लास

indore mayor

Indore Mayor Cleanliness Inspection : कर्मचारी नहीं है, यह कहना बंद करें दरोग़ा, जितने लोग हैं उसी में आपको काम करना पड़ेगा और यह बहाने बंद करों, पूरा शहर गंदा पड़ा है आपके वार्ड में मैं आपको 25 जगह बता दूं कि कहां पर गंदगी है। हमको पता है कौन कैसा काम करता है, हम रोज यही देखते हैं।

दरअसल, यह खरी खरी महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज सुबह दरोगाओं को सुनाई है। सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले महापौर ने पश्चिम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 82, 83 और वार्ड 84 का औचक दौरा किया इस दौरान सफ़ाई में लापरवाही के चलते जिम्मेदारों को फटकार भी लगाई।

प्यार की बात नहीं समझते, लगता है डंडा लेकर चलना पड़ेगा

महापौर ने कहा कि गाड़ी के साथ NGO का कर्मचारी नहीं रहता, दुकानों के बाहर कचरा पड़ा रहता है। सफाई व्यवस्था को मजाक बनाकर रख दिया है। कम से कम हम जहाँ रहते है वहां तो सफाई होनी चाहिए वहां तो शिकायत नहीं आनी चाहिए। इन सब के खिलाफ कार्रवाई और सबको ट्रेंचिंग ग्राउंड में भेजो। सफाई के साथ अब बिल्कुल भी लापरवाही नहीं चलेगी। मुझे अच्छे से समझ में आ गया है कि आप लोग प्रेम, मोहब्बत नहीं समझते हो, डंडा लेकर ही निकालना पड़ेगा। महापौर की लताड़ के बाद ताबड़तोड़ क्षेत्र में साफ सफाई की गई।

indore mayor

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews