Indore News : तालाब में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत, SDRF की टीम ने निकले शव, गांव में पसरा मातम

Indore News : तालाब में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत, SDRF की टीम ने निकले शव, गांव में पसरा मातम

Indore News : मानसून का मौसम है और ऐसे मौसम में जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, ऐसी ही एक घटना इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र के एक गाँव में आई है, यहाँ तलब में नहाने गए चार बच्चों में दो बच्चे डूब गए और उनकी मौत हो गई, सूचना का बाद पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तालाब से बच्चों के शव बहार निकाले, घटना के बाद से गाँव में मातम पसरा है ।

जानकारी के मुताबिक लसूड़िया थाना क्षेत्र के तलावली चांदा के पास मौजूद तालाब में आज सुबह तकरीबन 9:00 बजे चार बच्चे नहाने के लिए गए हुए थे, इस दौरान 2 बच्चे तो नहाकर वापस आ गए लेकिन 12 साल का लक्की चौधरी और 14 साल का रोहन पानी में डूब गए।

एडिशनल डीसीपी राजेश व्यास ने बताया कि गाँव वालों ने पहले अपने स्तर पर बच्चों को निकालने का प्रयास किया फिर पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने तत्काल SDRF की टीम को सूचना दी, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तालाब में डूबे बच्चों को ढूंढने का प्रयास शुरू किया और कई घंटों की मेहनत के बाद दोनों बच्चों के शवों को तालाब से बाहर निकाला, पोस्टमार्टम के लिए शवों को अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने सलाह दी है कि बारिश के मौसम में तालाब, पोखर, नदी, सभी जगह जल स्तर बढ़  जाता है यहाँ जाने पर सावधानी बरती जाए, बच्चों को तो ऐसी जगहों से दूर रखा जाये उन्हें अकेले तो बिलकुल भी ना रखा जाये, क्योंकि गहराई और तेज बहाव का सही अंदाजा नहीं लग पाने से कभी कभी ऐसी गंभीर घटना हो जाती है।

[dgv_vimeo_video id=”845535987″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews