Indore News : 7 लोगो की जान ली एकतरफा प्रेम में, आग लगाने वाले प्रेमी की तलाश हुई शुरू

Indore News : 7 लोगो की जान ली एकतरफा प्रेम में, आग लगाने वाले प्रेमी की तलाश हुई शुरू

इंदौर,आकाश धोलपुरे। इंदौर (indore) के विजय नगर थाना क्षेत्र की स्वर्ण बाग कालोनी में अब तक भीषण आगजनी के मामले में शार्ट सर्किट को बड़ी वजह माना जा रहा था लेकिन आगजनी और अब तक हुई करीब 7 लोगो की मौत के मामले की असली वजह सामने आ गई है। दरअसल, एकतरफा प्रेम करने वाले प्रेमी ने एक ऐसी हरकत को अंजाम दिया है जिसे किसी भी लिहाज से माफ नही किया जा सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक संजय उर्फ शुभम दीक्षित ने आगजनी की वारदात को अंजाम दिया था। सिरफिरा आशिक लंबे समय से अंसार पटेल की बिल्डिंग में रहता था और उसे वही पर रहने वाली एक युवती से एकतरफा मोहब्बत हो गई थी। जिसके बाद एक तरफा प्रेम में युवक ने अग्निकांड की घटना को अंजाम दिया और अब सिरफिरा आशिक 7 लोगों की मौत का कातिल निकला।

यह भी पढ़े…IPL 2022 : राजस्थान ने छह विकेट से जीत मैच

[dgv_vimeo_video id=”707332752″]

जानकारी के मुताबिक जिस युवती से सिरफिरा प्यार करता था वो उससे शादी करना चाहता था वही युवती की शादी कही और तय गई थी और उसने शादी से साफ इंकार कर दिया था। इसके बाद से ही युवक लगातार आरोपी लगातार युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था इसी सिलसिले के चलते कुछ दिनों पहले ही उसका विवाद भी हुआ था। बताया ये भी जा रहा है कि 10 हजार की राशि को लेकर भी युवक युवती के बीच विवाद चल रहा था। वही युवती से बदला लेने के लिए आरोपी संजय उर्फ शुभम दीक्षित ने बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ी युवती की स्कूटी में आग लगा दी जो बाद में पूरी बिल्डिंग मकान में फैल गई और 7 लोगो की मौत होने के साथ ही करीब 8 लोगो के घायल होने की घटना सामने आई।

[dgv_vimeo_video id=”707333133″]

यह भी पढ़े…MP के नाम बड़ी उपलब्धि, विभाग का नया प्लान, कई जिलों को मिलेगा लाभ, समृद्ध होगा प्रदेश

बताया जा रहा है कि आरोपी ने पेट्रोल भी उसी बिल्डिंग में खड़ी बाइक से पेट्रोल निकाला और युवती के गाड़ी में आग लगा दी। हालांकि, आरोपी युवक बिल्डिंग के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिससे पूरी घटना का खुलासा हो सका। वही पुलिस ने पूरी घटना को पुख्ता करने के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले है। इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी संजय उर्फ शुभम दीक्षित मूल रूप से यूपी के झांसी का रहने वाला है। वही उन्होंने कहा कि युवक पर हत्या का केस दर्ज किया जाएगा। वही उन्होंने साफ किया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”707333450″]

यह भी पढ़े…दिल्ली : तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ जारी हुआ नया गिरफ्तारी वारंट

बता दे कि आगजनी की घटना के सरकार ने घायलों और मृतकों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा भी की है हालांकि, मामले में नया मोड़ सामने आने के बाद हर कोई हैरत में है क्योंकि एक सिरफिरे ने मौत की आग लगाई जिस पर से पर्दा उठने के बाद केवल बेवकूफी ही सामने नजर आ रही है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आरोपी की तेजी से तलाश कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”707333577″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews