Indore News : एक तरफा प्यार में पागल युवक ने दी युवती को एसिड अटैक से घायल करने की धमकी, मामला दर्ज

indore news

Indore News : इंदौर में युवती ने हिम्मत दिखाते हुए एक मनचले युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का विरोध किया। तो युवक ने युवती को धमकी दे डाली की अगर बात नहीं करेगी। तो उस पर वह एसिड अटैक कर घायल कर देगा। इस पूरे मामले में पुलिस ने सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल जिस तरह से शहर में युवती व महिला संबंधित अपराध बढ़ रहे है। उसको लेकर कई तरह से सवाल खड़े हो रहे है। ऐसा ही एक ताजा मामला में एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि विजय नगर थाने में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। कि एक युवक आए दिन उसका पीछा कर उसे परेशान करता है। और फोन पर बात करने का दबाव बना रहा था। जिसे युवती इग्नोर कर रही थी।

लेकिन युवक की करतूत इतनी बढ़ गई, की उसने युवती के एसिड से घायल करने की धमकी दे डाली। जिस पर युवती ने हिम्मत दिखाते हुए पूरे मामले में एक तरफा प्यार में पागल युवक के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया है। तो वहीं पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”929525769″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews