Indore News : अकाउंटेंट ने किया करोड़ों रुपए का गबन, मालिक की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की FIR

पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले अविनाश राठौर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
indore crime branch

Indore News : वर्तमान में किस पर भरोसा किया जाए किस पर नहीं यह बड़ा प्रश्न है जिस संस्थान से पिछले 15 सालों से तनख्वाह ले रहा था उसी संस्थान में करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया। दरअसल क्राइम ब्रांच में फरियादी सौरभ ने अपने अकाउंटेंट के खिलाफ धोखाधड़ी करने का प्रकरण दर्ज कराया है। सौरभ की कंपनी मेडिकल में इस्तेमाल होने वाले आइटम बनाने का काम करती है और अकाउंटेंट में कंपनी में ही सेंध लगाते हुए अविनाश ने तकरीबन 4 करोड रुपए की धोखाधड़ी कंपनी के साथ की जिसका मुकदमा क्राइम ब्रांच में दर्ज हुआ है। क्राइम ब्रांच अब मामले में जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

अविनाश राठौर जो की कंपनी में पिछले 15 सालों से अकाउंटेंट का काम कर रहा है कंपनी के मालिक द्वारा अविनाश के खिलाफ तीन से चार करोड रुपए के धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया गया है धोखाधड़ी की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मेडिकल लाइन में इस्तेमाल होने वाले आइटम बनाने की कंपनी में अविनाश राठौर पिछले 15 सालों से काम कर रहा है और ग्राहकों से लिए जाने वाला पैसा कंपनी के अकाउंट में ट्रांसफर ना करते हुए अकाउंटेंट अपने रिश्तेदारों के अकाउंट में ट्रांसफर कर देता था। जानकारी लगने पर फरियादी द्वारा तीन से चार करोड रुपए की धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया गया है।

इंदौर क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि धोखाधड़ी करने वाले अविनाश राठौर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”991157616″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews