Indore News : फिल्मी स्टाइल में फायरिंग कर दिनदहाड़े पीएनबी बैंक लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की टीम रवाना होकर आरोपी को ग्राम खिरिया थाना नयागांव जिला एटा उत्तर प्रदेश से हिरासत में लेकर इंदौर के लिए रवाना हुई है, जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Indore News : इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक में लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अरुण कुमार को इंदौर क्राइम ब्रांच ने उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी को उसके मामा के यहाँ से पकड़ा है। विजयनगर एसीपी कृष्णा लालचंदानी ने इसकी जानकारी मीडिया को दी है। वहीं आरोपी को लेकर क्राइम ब्रांच कल सुबह तक इंदौर पहुंचेगी।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि 16 जुलाई मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक शाखा की स्कीम न. 54 विजयनगर इंदौर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक के अंदर घुसकर 06 लाख 64 हजार रूपये लूटकर बाइक से घटनास्थल से भाग गया था। इस घटना को लेकर थाना विजयनगर में मामला दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। लूट की घटना में आरोपी की पहचान पुलिस के द्वारा आरोपी की पहचान (1).अरूण कुमार सिंह राठौर निवासी कालुआ तिलपुर, नया गाँव तहसील अलीगंज जिला एटा उत्तरप्रदेश हाल 306 श्याम नगर मैन सुखलिया थाना हीरानगर इंदौर की गई थी। पूर्व में आरोपी के घर से 03 लाख रूपये नगद, काले रंग का रैनकोट, बैग, जूते, हरे रंग की बाइक हीरो स्पलेण्डर जप्त की गई थी। घटना में आरोपी इंदौर से फरार हो गया था और आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की टीम रवाना होकर आरोपी को ग्राम खिरिया थाना नयागांव जिला एटा उत्तर प्रदेश से हिरासत में लेकर इंदौर के लिए रवाना हुई है, जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

लूट करने वाले आरोपी अरुण कुमार को लेकर एसीपी कृष्ण लाल चंदानी ने प्राथमिक मीडिया को बताया कि जिस बैंक में उसने लूट की है उसे बैंक को अच्छे से जानता था। बैंक में रुपए कहां रखे हैं एसीपी ने यह भी कहा कि आरोपी पर कर्ज बहुत ज्यादा था और उसके जीजा की तबीयत खराब रहती है। जिन्हें भी रुपयों की आवश्यकता थी। कृष्ण लाल चंदानी ने आरोपी को लेकर आगे बताया कि पहले ओरिएंटल बैंक में कर्मचारी था जो अब पीएनबी बैंक में आ गया। शायद एक वजह यह भी रही होगी कि नौकरी से उसे निकाल दिया गया था और वजह यह थी।आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसीपी ने कहा कि इंदौर से सबसे पहले वह आगरा पहुंचा आगरा से मैनपुरी अपनी इस बहन के घर जिसके पति बीमार रहते हैं ओर फिर मैनपुरी में उसको लगा की उसकी जानकारी पुलिस को मिल सकती है तो वहां से अपने मांमा के घर खिरिया जा पहुंचा जहाँ से उसे गिरफ्तार किया गया है आरोपी के इंदौर आने को लेकर एसीपी ने कहा कि क्राइम ब्रांच की टीम सुबह तक उसको इंदौर ले आएगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”986606394″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews