
Indore News : इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में एक सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की गई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल की। जिसमें यह केस झूठी निकली। जिसकी जानकारी देते हुए डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया कि इस मामले में थाने आकर शिकायत की गई थी कि पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और इसके बाद उसे झाड़ियों में फेक दिया गया।
कहानी में आया नया मोड
जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। वहीं, पीड़िता ने इस मामले में नाम भी बताए थे। जिसकी जांच करने पर सभी नाम गलत पाए गए। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में बलात्कार सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू की थी लेकिन कहानी में ये मोड आने के बाद मामले में नए तरीके से जांच शुरू की है।
[dgv_vimeo_video id=”861158103″]
इन दिनों शहर में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जिसे सुनकर आश्चर्य होता है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

