
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की क्राइम ब्रांच ने ऐसे ठग को पकड़ा है, जो क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस ठग को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
डीसीपी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की फरियादिया लक्ष्मी शर्मा के द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमे उसने क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर, “Cripto Street” नाम की कंपनी का स्वयं को सीईओ बताने वाले इंदौर के डॉ निरंजन प्रधान द्वारा फरियादिया को क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट पर प्रतिदिन 1% और 10 माह में चार गुना से अधिक प्रॉफिट कमाने के नाम पर, 8 लाख से ज्यादा रुपए अपनी फर्म RF3 world indore के खातों में डलवाकर अब न तो मुनाफा दिया और ना ही मेरे रुपये वापस किये गए है। इस तरह मेरे तथा अन्य कई लोगों के साथ भी आरोपी द्वारा धोखाधड़ी की गई है।

क्राइम ब्रांच इंदौर को पूछताछ एवं जांच में पता चला कि आरोपी की crypto street कंपनी सेबी से रजिस्टर्ड न होकर फर्जी कंपनी है। जिसे इंदौर से संचालित कर देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर क्रिप्टो करेंसी की रजिस्टर्ड कंपनी होना बताकर उक्त कंपनी के माध्यम से क्रिप्टो करेंसी मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने पर में तीन गुना प्रॉफिट देने जैसे झूठ बोलकर ठगी करते थे। इन्वेस्टर से रुपये लेकर उन्हें क्रिप्टो करेंसी में मुनाफा भेजते थे। जिन्हे निवेशकों द्वारा रीडिम करवाने पर, पैसे उनके एकाउंट में नही आते थे। आरोपी ने इस प्रकार मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के 18-20 लोगों को प्रतिदिन 1% और 10 माह में तीन गुना से अधिक प्रॉफिट जैसे झूठे विश्वास में लेते हुए करीब एक करोड़ से अधिक रुपए की ठगी की जिसकी शिकायतें प्राप्त हुईं है। जिसकी जांच की जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”922003660″]
