ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के बैंक खाते में 6 करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक के ट्रांजैक्शन मिले थे अब क्राइम ब्रांच पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Bhopal division issues advisory

Bhopal railway advisory for railway employees and pensioners

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग का मामला दर्ज हुआ था जिसमें 26 लाख की धोखाधड़ी फरियादी के साथ हुई थी। यूएसबी सिक्योरिटी के नाम से फर्जी एप बनाकर धोखाधड़ी की गई थी। पूरे मामले की जानकारी एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच में देते हुए बताया कि फर्जी तरीके से फर्जी एप के माध्यम से फरियादी को ग्रुप में जोड़ लिया गया और एक ऐप में उसे कैसे बढ़ाते भी दिखाई दिए और जब पैसे निकालना चाहा तो उसे कहा गया कि जीएसटी लगेगा और कमीशन देना पड़ेगा इसी तरह से उसके साथ 26 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी विनोद यादव को रतलाम से गिरफ्तार किया गया था वही दूसरे आरोपी राहुल यादव को उदयपुर से गिरफ्तार किया गया था और तीसरा आरोपी जिसको लेकर राजेश दंडोतिया ने कहा कि तीसरा आरोपी हीरालाल जो की गैंग के मुख्य लोगों में से एक है उसे भी उदयपुर से की गिरफ्तार किया है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी

इस मामले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के बैंक खाते में 6 करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक के ट्रांजैक्शन मिले थे अब क्राइम ब्रांच पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1029579893″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews