
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सदर बाजार क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ पहले कांग्रेस पार्षद को युवक ने जान से मारने की धमकी और गालियां दी उसके बाद कांग्रेस पार्षद ने युवक के घर मे घुसकर बंदूक के बल पर उसकी मारपीट की, पार्षद ने भी युवक पर धमकी देने और अपशब्द एक आरोप लगाए है। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि इंदौर के बड़वाली चौकी इलाके में पार्षद अनवर कादरी एक घर में बंदूक लेकर घुस गया, जहाँ उसने युवक के साथ मारपीट की और हाथ में बंदूक लेकर घर में घुसने का सीसीटीवी सामने आया है। वहीं इस मामले में पार्षद ने भी थाने पर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, वहीं इस मामले में सदर बाजार पुलिस ने दोनो पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
[dgv_vimeo_video id=”917985282″]
[dgv_vimeo_video id=”917985038″]
दरअसल, सदर बाजार पुलिस के मुताबिक कांग्रेस के पार्षद अनवर कादरी अपने साथियों के साथ जावेद खान के घर में घुस गए, यहां उन्होंने जावेद को लात-घूंसों से पीटा। जावेद का आरोप है कि कादरी ने घर की महिलाओं पर भी हाथ उठाया। और घर में तोड़फोड़ भी की है। सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई। जावेद ने घटनाक्रम के सीसीटीवी निकालकर सदर बाजार पुलिस से शिकायत की है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है। वहीं एक दिन पहले जावेद के द्वारा पार्षद अनवर कादरी को फोन पर धमकी और गालियां भी दी थी जिसकी शिकायत पार्षद द्वारा थाने में दर्ज करवाई है, जिसमें सदर बाजार पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”917986008″]
[dgv_vimeo_video id=”917985533″]
