Indore News : बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिस टीम पर तीन लोगों ने किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

indore news

Indore News : इंदौर शहर में चार दिन में दूसरी बार पुलिस से विवाद सामने आया है। बुधवार देर रात वारंटी बदमाश को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। इस मामले में पलासिया पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य की तलाश की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, चोरी के एक मामले में बुधवार रात वारंट तामील कराने भंवरकुआं थाने के हेड कांस्टेबल कुलदीप, राजेश उपाध्याय व कांस्टेबल कृष्णचंद्र शर्मा विनोबा नगर पहुंचे। जहां चोरी के मामले में फरार सुंदरलाल पिता बाबूलाल और विजयसिंह पिता रामचंद्र कोरी को पकड़ने गए थे। इस दौरान उनकी गाड़ी एक वाहन से टकरा गई। इस पर विवाद शुरू हो गया। जहां विवाद बढ़ा तो क्षेत्र के कुछ लोगो ने तीनों पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की बात भी हुई मामले में तीनों ने कंट्रोल रूम फोन कर मदद मांगी तो पलासिया थाने के दो कांस्टेबल मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने इनके साथ भी मारपीट की बाद में भारी फोर्स पहुंचा। तब तक बदमाश भाग चुके थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले खजराना चौराहे पर एक गुंडे ने ट्रैफिक कांस्टेबल के साथ मारपीट कर गाली-गलौज की थी। गुंडा करण धालीवाल खजराना चौराहे पर रेड सिग्नल में हूटर बजा रहा था। ड्यूटी पर तैनात जवान ने उसे टोका तो रौब झाड़ने लगा। इसके बाद तिलक नगर थाने से भाग निकला था। देर रात उसे गिरफ्तार कर अगले दिन जुलूस निकाला था।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”936182764″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews