Indore News : क्राइम ब्रांच ने 5 पिस्टल के साथ अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी और इस ऑपरेशन में एसआई इंगले और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा है।
indore crime branch

Indore News : क्राइम ब्रांच इंदौर ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच पिस्तौल सहित एक आरोपी को पकड़ा है पकड़े गए आरोपी और पिस्तौल की जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने आरोपी और उसकी कारगुजारी को लेकर मीडिया को जानकारी दी।

क्या है पूरा मामला

साल 2023 के अक्टूबर नवंबर माह में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा दबिश देकर अवैध पिस्तौल के साथ एक आरोपी कैलाश को पकड़ा था पकड़े गए आरोपी पर कार्यवाही कर दी गई थी कुछ लोग मौके से भाग गए थे लेकिन कैलाश ने वर्तमान में पकड़े गए आरोपी का नाम बताया था कैलाश की निशादेही पर 12 बोर की पांच पिस्तौल के साथ सोहन को पकड़ा है ओर क्राइम ब्रांच ने पिस्टल जप्त करने के पूछताछ की सामने आया कि सोहन ने बताया कि सेंधवा पुलिस ने कुछ दिन पूर्व अवैध पिस्तौल बनाने की एक फैक्टरी पर छापा मारा था जो उसके भाई की थी पकड़े गए पिस्टल वही के है और यह पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़ा है। एडिशनल डीसीपी ने यह भी कहा कि पिस्टल किस तरीके से फैक्ट्री से बनने के बाद आगे कैसे बेची जाती हैं इस बात की जानकारी भी एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने दी साथ ही दंडोतिया ने उसकी कीमत भी बताई कुल मिलाकर सोहन के पकड़े जाने के बाद पांच पिस्तौल पुलिस को मिली है और आगे पुलिस उसे पूछताछ कर रही है।

क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कुल मिलाकर पूर्व में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी और इस ऑपरेशन में एसआई इंगले और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”979842210″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews