Indore News : कपड़ा व्यापारी और उसकी पत्नी के साथ डॉयग्नोस्टिक सेंटर के कर्मचारियों ने की मारपीट, मामला दर्ज

Annapurna police station

Indore News : इंदौर की अन्नपूर्णा पुलिस ने एक कपड़ा व्यापारी और उसकी पत्नी के साथ मारपीट किये जाने के मामले में केस दर्ज किया है। व्यापारी के साथ डॉयग्नोस्टिक सेंटर पर काम करने वाले कर्मचारियों ने बुरी तरह से मारपीट की। यह पूरी घटना सामने लगे कैमरों में कैद हो गई।

यह है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक मामला अन्नपूर्णा थाना इलाके के भवानीपुर का है जहाँ घर के सामने खड़ी कर हटाने को लेकर पैथोलॉजी लैब कर्मचारी और व्यापारी के बीच विवाद इतना बढ़ गया की बात हाथापाई तक पहुंच गई जहां पर गाड़ी खड़े करने को लेकर यह पूरा विवाद बताया जा रहा है, जिसके बाद यह विवाद थाने पहुंचा जहां पर आरोपी पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

डीसीपी ने बताया कि घटना भवानीपुर कॉलोनी के रहने वाले कपड़ा व्यापारी की है जहां घर के सामने एक पैथोलॉजी लैब बनी हुई है, रविवार को घर के सामने गेट पर गाड़ी खड़ी कर दी गई जहां पर कपड़ा व्यापारी जितेंद्र भाटिया की पत्नी सीमा ने जब कर हटाने को कहा तो पैथोलॉजी लैब कर्मचारी राहुल द्वारा सीमा से गाली गलौज और धक्का मुक्की की गई। घटना के बाद लैब के अन्य कर्मचारी भी आ गए और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई व्यापारी पर कर्मचारियों द्वारा हमले की भी बात सामने आ रही है जहां घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद लैब कर्मचारियों पर प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”874772429″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews