Indore News : डॉक्टर साहब को इलाज के बहाने लूटा, आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

सीसीटीवी कैमरा के जरिए तीन लोग वेरीफाई हुए, जिसमें से एक फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है और हिरासत में लेकर उसे बाकी पूछताछ की जा रही है आनंद यादव के अनुसार दो आरोपियों की तस्दीक भी हो चुकी है। जल्द ही पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार करेगी।
indore police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने डॉक्टर के साथ लूट करने वाले एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी ने अपने फरार दो साथियों के साथ मिलकर डॉक्टर को रोक कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देने वाले दो अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर दी है।

क्या है पूरा मामला

एडिशनल डीसीपी आनंद यादव के अनुसार घटना घटित करने से पहले डॉक्टर द्वारा एक एप लोड की गई। एप के लोड होते ही जो लोग उस एप पर ऑनलाइन थे सभी को डॉक्टर की डिटेल मिली जिनमे आरोपीगण भी शामिल थे। डॉक्टर की सम्पूर्ण जनाकारी हाथ लगते ही घटना को अंजाम देने के लिए डिस्पेंसरी से घर जाते समय रास्ते मे डॉक्टर को रोककर माँ की बीमारी का बहाना बनाते हुए मान मनुहार किया ओर घटना स्थल पर आरोपी के दोस्त पहले से मौजूद थे। घटना को अंजाम दस्तूर गार्डन के पास देते हुए फरयादी से जेब से रुपये के अलावा एटीएम कार्ड कार्ड का पिन भी लिया गया और जमकर लात घुसों से मारपीट करते हुए मोके से भाग गए।

घटना की जानकारी फरियादी ने थाने पर दी अपराध पंजीबद्ध कर लेने के बाद तीन थानों की अलग-अलग फिल्में बनाकर मामले में आरोपी की तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरा के जरिए तीन लोग वेरीफाई हुए, जिसमें से एक फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है और हिरासत में लेकर उसे बाकी पूछताछ की जा रही है आनंद यादव के अनुसार दो आरोपियों की तस्दीक भी हो चुकी है। जल्द ही पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार करेगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”961437856″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews