Indore News : हाई प्रोफाइल डकैती मामले में 100 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली, अपराधियों को पकड़ने की जगह जारी की एडवाइजरी

indore police

Indore News :  मध्यप्रदेश में इन दिनों चोरों के हौसले काफी बुलंद हो गए है। इंदौर शहर में चोरी व लूट की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। अभी हाल ही में शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई डकैती मामले में पुलिस के हाथ 100 घंटे बीतने के बाद भी खाली है। लेकिन इन पर कार्रवाई करने की जगह इंदौर पुलिस एडवाइजरी जारी कर रही है।

क्या है पूरा मामला

इंदौर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें क्षेत्रीय पुलिस थानों के अधिकारी रहवासी कॉलोनी के और नई विकसित होने वाली कॉलोनी के लोगों से बातचीत कर रहे हैं। उन्हें सूचित कर रहे है, कॉलोनियों में लगने वाले सीसीटीवी कैमरो को एंट्री गेट और कॉलोनी के बैक साइड, गार्डन में भी लगाए, और सुरक्षा गार्ड की संख्या भी बढ़ाए और उन गार्ड को पुलिस के नंबर की जानकारी हो ऐसी कोई घटना देखते है या महसूस करते है तो पुलिस को सूचित कर सकें।

जारी की जा रही एडवायजरी को लेकर डीसीपी पंकज कुमार पांडे ने बताया इंदौर से लगातार बढ़ रहा है। और आउट क्षेत्र में नई कालोनियां विकसित हो रही हैं। जिसको लेकर थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है। कि रहवासियों के साथ मीटिंग कर उन्हें जागरूक करें और कॉलोनी में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाएं, कहीं घटनाओं में देखा जाता है। कि सीसीटीवी कैमरा का बैकअप डाटा नहीं होता है। सीसीटीवी कैमरे लगाने वालों को अच्छे नाइट विजन कैमरे लगाने चाहिए कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड्स की संख्या बढ़े और पुलिस के नंबरों की जानकारी उन सुरक्षा गार्ड को होना चाहिए। कॉलोनी में कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले कर्मी और बाहर से आकर रहने वाले किराएदारों की सूचना क्षेत्रीय पुलिस थाने पर फोटो और आईडी के साथ जमा करें अगर क्षेत्र में ऐसी कोई घटना होती है तो उन डाटा को चेक पुलिस चेक कर सकें।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”917084172″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews