Indore News : हैवान बना पिता, बेटी ने मांगे खिलौने और चॉकलेट, कर दी हत्या, गिरफ्तार

Indore News : हैवान बना पिता, बेटी ने मांगे खिलौने और चॉकलेट, कर दी हत्या, गिरफ्तार

Indore News : जुर्म के पीछे कोई वजह ज़रूर होती है, लेकिन गरीबी किसी बड़े जुर्म का कारण बने सुनकर दुख भी होता है। जन्म लेने के बाद एक बचपन ही ऐसा दौर होता है जब एक बच्चा अपने पिता से अपने सारी ख्वाहिशें पूरी करवाता है लेकिन हैवानियत की एक ऐसी घटना इंदौर में निकल कर सामने आई है जब एक मासूम बेटी पिता से खिलौनों ओर चाकलेट की मांग करती है तो पिता अपनी बेटी की बात से ही चिड़चिड़ा हो जाता है और उसे मौत के घाट उतार देता है और तो और ये हैवान पिता बेटी की लाश को छुपाने का भी कदम उठा रहा था लेकिन लोगों की निगाह पड़ी और उसको पकड़ लिया जाता है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में 6 वर्ष की संध्या कि उसके पिता ने घर से कुछ दूर कोल्ड ड्रिंक दिलाने के बहाने ले जाता है और सर पटक-पटक कर उसको मौत के घाट उतार देता है फिर आरोपी पिता बेटी की लाश को कंधे पर रखकर अंधेरे में छुपाने की कोशिश करता है लेकिन लोगों की निगाह पड़ती है और वह पकड़ा जाता है आरोपी पिता इतने नशे में था कि उसने मासूम की जान ले ली उसके बाद भी उसको कुछ समझ नहीं थी जब उसका नशा उतरा तो उसने पुलिस के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए।

इस मौत की वजह आरोपी पिता ने बताया कि पत्नी के 3 साल पहले छोड़ कर चले जाने के बाद वह मजदूरी करके घर चलाता था लेकिन बेटी मासूम थी संध्या अपने पिता से घर आने के बाद खिलौनों की मांग करती थी वह भी दूसरे बच्चों को देखकर अपने पिता से जिद करती थी लेकिन पिता इतना चिड़चिड़ा हो जाता था की मासूम बेटी की बातों से आखिरकार उसकी आवाज को ही बंद करने के लिए उसने अपने हाथों से अपनी बच्ची की हत्या कर दी हत्या के बाद भी उसे कोई पछतावा नही हुआ फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में लगी है
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”833292367″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews