Indore News : महिला को डकार आने पर दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद, चाकू से किया हमला, मामला दर्ज

Indore News : महिला को डकार आने पर दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद, चाकू से किया हमला, मामला दर्ज

Indore News : अभी तक आपने पड़ोसियों में विवाद लड़ाई झगड़ा या मन मोटाओ सुना देखा और पढ़ा होगा लेकिन होने वाले विवादों में कोई बहुत बड़ी चीज निकाल कर सामने आती रही होगी लेकिन हाल ही में शहर इंदौर में दो पड़ोसियों के विवाद के पीछे पुलिस के अनुसार डकार लेना या खाँसना दो पड़ोसियों के विवाद का कारण बना और पुलिस ने दोनों ही पक्षों की रिपोर्ट लिखी।

यह है मामला

घटना इतनी अजीब है जरा सुनकर और पढ़कर आपको हंसी भी आएगी और ये भी समझ आएगा कि विवाद करने वाले किसी भी बात पर विवाद कर सकते हैं महज डकार लेने की बात से यदि विवाद हो जाए तो आप इसे क्या कहेंगे? दरअसल इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में रविवार को महज इस बात पर दो पक्ष आमने-सामने हो गए क्योंकि महिला घर में जोर-जोर के डकार लिया करती थी यह बात पड़ोसी को ना गवार गुजरी और दोनों ही पड़ोसी आपस में लड़ लिए घटना में दोनों ही पक्ष घायल हुए वहीं एक पक्ष ने दूसरे पर हमला भी कर दिया। घटना के बाद दोनों ही पक्ष पर पुलिस ने मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी मनीष लोधी ने हुई मारपीट की घटना को लेकर कहा कि रविवार को राहुल पिता दिनेश सिरसीवाल निवासी संजय नगर की शिकायत पर आकाश टाटा वाले और राजा के खिलाफ केस दर्ज किया है फरियादी राहुल ने पुलिस को बताया कि उसकी मम्मी अंजू को बहुत अधिक एसिडिटी है और वह जोर-जोर से डकारे ले रही थी घर के पीछे बने मकान में रहने वाली एक अन्य महिला कहने लगी थी इतना शोर क्यों कर रहे हो जिस पर कुछ देर बाद अंजू के पति दिनेश ने पत्नी का स्वास्थ्य खराब रहने की बात कही बस इतनी बात ही हुई थी कि दोनों ही पक्ष आपस में भिड़ गए।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”858637881″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews