Indore News : सड़क पर रेती, गिट्टी पटके जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक परिवार के कुछ लोगों के खिलाफ पहले से भी अपराध पंजीबद्ध है।
Police Station Azad Nagar Indore

Police Station Azad Nagar Indore

Indore News : इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में बन रहे मकान में लगने वाली मंगाई गई गिट्टी और रेती पटके जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए और जमकर मारपीट की हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों ही पक्षों पर कार्रवाई की है।

सोशल मीडिया पर वायलर हो रहे मारपीट के वीडियो को लेकर आजाद नगर थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो आजाद नगर थाना क्षेत्र के मदीना नगर का है और अधिकारी ने यह भी कहा कि गिट्टी और रेत पटके जाने को लेकर दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि हमारा रास्ता बंद कर दिया है जिस पर दोनों परिवार मारपीट पर उतारू हो गए पुलिस ने दोनों ही परिवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

घटना में एक पक्ष को लेकर यह बात भी मीडिया से अधिकारी ने कहीं कि एक परिवार के कुछ लोगों के खिलाफ पहले से भी अपराध पंजीबद्ध है। कुल मिलाकर वायरल वीडियो में नजर आ रही मारपीट का मामला बन रहे मकान के लिए मंगाई गई सड़क पर पड़ी रेती और गिट्टी के पटकने के विवाद को लेकर थी जिसके बाद मारपीट की घटना हुई।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1019812968″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews