Indore News : मालवा मिल के पास बेकरी वाली गली में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

indore news

Indore News : गर्मी का मौसम आते ही आग लगने का सिलसिला भी मानो शुरू हो गया है। ताजा मामले में तूकोगंज थाना क्षेत्र के मालवा मिल इलाके में तंग बस्ती के एक घर में आग लग गई। जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। इस दौरान पुलिस और स्थानीयों लोगों ने दोनों तरफ का ट्रैफिक बंद कर दिया। आग से किसी तरह की जन हानि की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण भी फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है।

क्या है पूरा मामला

तुकोगंज थाना इलाके के मालवा में स्थित बेकरी गली के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जिससे मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि लगी आग से घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है जिसकी जांच की जा रही है।

फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हैं। और अब तक 15000 लीटर पानी आग पर डाला जा चुका है तंग गलियां होने के चलते फायर ब्रिगेड के गाड़ी को पहुंचने में काफी परेशानी भी आई यह बात फायर अधिकारी ने बताई।

अग्निशमन व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने से होटल रॉयल इंपेरिया किया सील

पिछले कुछ दिनों में 3- 4 आगजनी की घटना के बाद जिला प्रशासन ने सख्ती करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को कलेक्ट के निर्देश पर होटल रॉयल इंपेरिया को सील कर दिया है। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन के दल द्वारा अग्निशमन व्यवस्था नहीं करने वाले संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ की गई है।

[dgv_vimeo_video id=”935501082″]

एसडीएम कल्याणी पाण्डे ने बताया कि केलोद करताल में स्थित होटल रॉयल इंपेरिया को अपर्याप्त अग्नि शमन व्यवस्था होने से 28 मार्च 2024 को नोटिस जारी किया गया था। परंतु आज दिनांक को पुनः निरीक्षण किए जाने पर इस होटल द्वारा अग्नि शमन व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कराया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त अमले द्वारा होटल रॉयल इंपेरिया को सील कर दिया गया है।

इंदौर से शकील अंसारी/ मंगल राजपूत की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”935500742″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews