Indore News : नाबालिग की पहले भरा मांग फिर दे दिया उसकी फोटो मंगेतर को

Indore News : नाबालिग की पहले भरा मांग फिर दे दिया उसकी फोटो मंगेतर को

इंदौर, आकाश धौलपुरे। इंदौर में एक नाबालिग छात्रा को उसकी ही सहेली के भाई ने इस कदर प्रताड़ित किया कि आखिर में छात्रा को पुलिस की शरण मे जाना पड़ा। दरअसल, आधुनिक हो रहे इंदौर में अब अपराधों का भी आधुनिकरण हो चुका है उसकी एक बानगी इंदौर के भंवरकुंआ थाना क्षेत्र में देखने को मिला। यहां 10 वीं की एक छात्रा के साथ उसकी ही सहेली के भाई ने पहले तो छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी मांग में सिंदूर भरकर तस्वीरें खींच ली।

यह भी पढ़ें – Indore News: शराबियों की गाड़ी चुराने वाले चोर को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया

जिसके बाद उसने तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर उसकी सगाई भी तुड़वाने की कोशिश की। आखिरकार छात्रा ने जब सिरफिरे की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उस पर दुष्कर्म सहित अन्य धराओ के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। हैरान कर देने वाली ये पूरी वारदात इन्दौर के भंवरकुंआ थाना क्षेत्र के पालदा इलाके की है। जहां रहने वाले कुणाल नामक युवक ने पड़ोस में रहने वाली अपनी बहन की सहेली के साथ पहले तो उसके घर में ही जाकर दुष्कर्म किया और फिर 10 वीं की छात्रा की मांग में सिंदूर भर दिया और इसकी तस्वीरें भी खींच ली।

यह भी पढ़ें – Russia Ukraine Crisis: पीएम मोदी ने कहा भारतियों को यूक्रेन से लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

छात्रा को अक्सर परेशान कर उस पर शादी का दबाव बनाने वाले कुणाल ने हाल ही में एक ऐसी हरकत को अंजाम दिया जो छात्रा और उसके परिजनों के बर्दाश्त के बाहर हो गया। पुलिस के मुताबिक छात्रा की हाल ही में बाणगंगा क्षेत्र में किसी युवक से सगाई हो गई थी। फिर सिरफिरे कुणाल के सिर पर एक तरफा प्रेम का बुखार सिर चढ़कर बोलने लगा। इसी का परिणाम रहा कि आरोपी कुणाल ने छात्रा के मंगेतर को सिंदूर वाली तस्वीरें भेज दी, ताकि उसकी सगाई टूट जाये। इस बात का पता जैसे ही छात्रा व उसके परिजनों को लगा तो उन्होंने भंवरकुंआ पुलिस के पास आरोपी की शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें – Instagram IGTV इस महीने के मध्य होगा बंद मेटा कंपनी ने सूचना जारी की

इधर, दुष्कर्म सहित अन्य शिकायतो के मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी कुणाल को गिरफ्तार कर लिया है। भंवरकुंआ पुलिस के जांच अधिकारी मधुकर राव विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर दुष्कर्म सहित अन्य गम्भीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल, इस मामले सामने आने के बाद एक बार सवाल उठ रहा है कि बाहरी रिश्तों में किन पर विश्वास किया जाए क्योंकि यहां आरोपी छात्रा की खास सहेली का भाई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews