Indore News : युवती ने बिल्डिंग से लगाई छलांग, मौत, जाँच में जुटी पुलिस

आत्महत्या को लेकर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
indore news

Indore News : कनाड़िया थाना में पुलिस ने एक मर्ग कायम किया जिसमें मृतका ने ऊँचाई से कूद कर आत्महत्या की है। मामले की जानकारी एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने देते हुए बताया कि कनाड़िया गांव के रहने वाली 27 वर्षीय मृतका ने बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या को लेकर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि कनाड़िया रोड के आलोक नगर के में रोड स्थित रियल स्टेट के ऑफिस में काम करने वाली 27 साला महिला ने बिल्डिंग से कूदकर खुद को खत्म कर लिया मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने खुदकुशी के मामले में जांच शुरू की है और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार मृतक का रोज की तरह काम के लिए ऑफिस पहुंची ऑफिस में उसे वक्त ताला लगा हुआ था तो मोबाइल पर बात करते हुए ऊपर के फ्लोर पर जहां पहुंची और वहां से खुद कर आत्महत्या कर ली प्रथम द्रष्टया आत्महत्या के मामले को लेकर लिखा पड़ी कर लेने के बाद पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और परिजनों से बात करते हुए खुदकुशी की हकीकत तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है। आपको बता दें कि महिला द्वारा की गई खुदकुशी का वीडियो भी सामने आया है जिसके आधार पर भी पुलिस आगे छानबीन कर रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”971535860″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews