Indore News : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज

Indore News : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज

Indore News : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ एक युवती से पहले फेसबुक के जरिए जान पहचान बनाई, फिर मुलाकात होने लगी और दोनों में प्यार हो गया, धीरे-धीरे शादी तक बात पहुंच गई, उसके बाद दोनों में शारीरिक संबध भी स्थापित हो गए, फिर एक समय आया कि प्रेमी ने शादी करने से इंनकार कर दिया, प्यार में अपना सब कुछ लुटाने के बाद युवती ने प्रेमी के खिलाफ थाना परदेशीपुरा में दुष्कर्म व मारपीट का आरोप लगा मुकदमा दर्ज करवा दिया। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि इंदौर की रहने वाली एक पीड़िता ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। महिला ने आरोप लगाया कि लेकिन उसने मेरे साथ मारपीट कर रेप किया और फरार हो गया। चार दिन बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। तब महिला ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। वही 35 वर्षीय पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसकी पहचान फेसबुक के जरिए ध्रुव सिंह लाठी से हुई थी। उसने खुद को उप्र के कौशांबी का रहने वाला बताया। चैटिंग पर उसने अपने दो मोबाइल नंबर दिए । और मुझसे बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। लेकिन मैंने कोई बात नहीं की फिर एक दिन ध्रुव ने कहा कि मैं नोएडा शिफ्ट हो रहा हूं। वहीं अपना ऑफिस खोल रहा हूं। तुम चाहो तो मुझे जॉइन कर लो। उसका काम समझने के लिए मैंने उसे कॉल किया। इसके बाद हमारी बातें अकसर होने लगीं। फिर एक दिन उसने मुझे शादी का ऑफर दे दिया। कहा वो मुझसे शादी करना चाहता है। लेकिन मैंने इंकार कर दिया।

इस दौरान हमारे बीच बातचीत लगातार होने लगी भरोसा होने पर मैंने उससे घर का पता भी शेयर किया पीड़ित महिला ने बताया कि मेरे मना करने के ध्रुव ने मुझे मनाने की कोशिश की। लेकिन शादी के लिए दबाव नहीं डाला। फिर एक दिन मैंने उसकी इंस्टा आईडी चैक की यहां से मुझे पता चला कि उसकी एक शादी पहले ही हो चुकी है। महिला ने कहा कि जब मैंने उससे ये बात पूछी तो उसने छुपाने के बजाय मुझे असलियत बता दी। जिससे महिला आरोपी ध्रुव सिंह लाठी के बहकावे में आ गई सुबह होने के बाद मैंने ध्रुव से कोर्ट चलकर शादी करने की बात कही उसने कहा चलते हैं, पहले थोड़ा काम निपटा लूं वह शाम को घर लौटा और बैग लेकर जाने लगा। शादी की बात की तो मुझे लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। जमीन पर पटक कर बेल्ट से मेरा गला दबा दिया। और जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद मुझसे कहा कि तेरी जैसी लड़कियों की शादी नहीं होती। मुझसे मारपीट करने के बाद वह तो चला गया मेरी तबीयत बहुत बिगड़ गई। ठीक होने पर शुक्रवार को मामले में वरिष्ठ अफसरों से शिकायत की। परदेशी पुरा पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार रात आरोपी द्वारा धमकाने सहित अन्य धाराओं में ध्रुव के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”828576654″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews