Indore News : पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मासूम बच्चे की हुई मौत, जाँच में जुटी पुलिस

Indore News : पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मासूम बच्चे की हुई मौत, जाँच में जुटी पुलिस

Indore News : एमआइजी थाना क्षेत्र इंदौर में गार्डन में वाटर रिचार्जिंग के लिए मौजूद खोदे गए गड्ढे में पानी में नहाने के दौरान 14 वर्ष बच्चे की डूबने से मौके पर मौत हो गई पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा है परिजनों के बयान और पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।

यह है मामला

बता दें कि मामला इंदौर के एमआइजी थाना क्षेत्र स्थित प्रेस कंपलेक्स मैं गार्डन में वाटर रिचार्जिंग के लिए खोदे गए 8 फीट गहरे पानी में नहाने गए 14 वर्षीय रेहान पिता मुराद खान की डूबने से मौत हो गई बताया जा रहा है बच्चा नहाने गया हुआ था इस दौरान हादसे का शिकार हो गया।

सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”846987796″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews