
Indore News : इंदौर जिले में गाड़ी टकराने के मामूली विवाद के बाद हुए झगड़े में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई गौरतलब है कि घटना 36 घंटे पहले थाना कनाडिया में घटित हुई थी जिसमें राजकुमार ओर दीपक और अन्य परिवार के सदस्य गाड़ी में कहीं जा रहे थे इस दौरान पीछे से आई एक गाड़ी ने फरियादियों की गाड़ी को ओवर टेक किया जिससे फरियादियों की गाड़ी में हल्की टक्कर लग गई टक्कर लगने के बाद फरियादी पक्ष ने आरोपी पक्ष पर नाराजगी जाहिर की जिसके चलते दोनों पक्षों में गहमागहमी हो गई बात मारपीट तक उतर आई और बात इतनी बड़ी की ओवरटेक करने वाले युवकों में से किसी ने चाकू से हमला कर दिया घायल अवस्था में दीपक और राजकुमार को एम वाय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह है पूरा मामला
आपको बता दें कि घटना वाली रात जोन 2 के सभी पुलिस अधिकारी दल बल के साथ काम्बिंग गश्त में थे जानकारी मिलते ही तुरंत अधिकारी एम वाय अस्पताल पहुंचे और हुए घटनाक्रम में फरियादी के परिवार की ओर से एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया पुलिस ने प्राण घातक हमला की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दीपक की म्रृत्यु हुई ओर पुलिस ने धाराओं में इजाफा करते हुए पहले लगाई गई 307 कि धारा को 302 में बड़ाई गई। इस घटनाक्रम में पुलिस ने एक महिला सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार करना बताया है।
[dgv_vimeo_video id=”854358318″]
छोटी सी बात पर बिखरना या फिर विवाद का करना कितना भारी पड़ सकता है इसका ताजा नमूना इंदौर कनाड़िया थाना क्षेत्र में देखने को मिला घटना की उत्पत्ति गाड़ी ओवर टेकिंग में गाड़ी पर टालला लगने से हुई बात मारपीट पर पहुंचे और फिर चाकूबाजी में घायल हुए एक व्यक्ति की जान चली गई पूरे घटनाक्रम में हत्या में शामिल 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। घटना में शामिल रेहान नामक आरोपी सबसे पहले पुलिस के हाथ लगा जो कि सीसीटीवी कैमरों ओर अन्य इनपुट की मदद से पकड़ा गया। रेहान के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने अन्य चार आरोपि,ज़यों को भी धरदबोचा घटना में मुख्य आरोपी सद्दाम के शहर के कई थानों में आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं और पकड़े गए अन्य आरोपियों के रिकॉर्ड भी पुलिस तलाशने में लगी है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को हरना बल्ली अंबामुलिया रोड पर देखे जाने की सूचना पर मौके से गिरफ्तार किया।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”854359266″]
