
Indore News : ड्यूटी के दौरान पुलिस से बदसलूकी करने वाले आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पकड़ा लिया। दरअसल इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने पड़कर उनको क्षेत्र में पैदल घुमाया फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड भी खंगाल रही है।
क्या है पूरा मामला
मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है। बता दें कि मल्हारगंज थाना क्षेत्र के राज मोहल्ला चौराहे पर कुछ युवक आपस में लड़ रहे थे। जिसकी जानकारी मल्हारगंज थाने पर पदस्थ एक पुलिसकर्मी को लगी तो वह मौके पर पहुंचा और पूरे ही मामले में विवाद कर रहे हैं। युवकों को थाने जाकर कार्रवाई करने का बोलने लगा इसी दौरान दो युवक प्रभात और ओपी मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी से ही हुजूर्त करने लगे और मारपीट तक कर दी। फिलहाल जैसे ही पूरे मामले की जानकारी मल्हारगंज थाने के अन्य पुलिस कर्मियों को लगी। तो वह मौके पर पहुंचे और दोनों ही आरोपियों को पकड़कर थाने लेकर आए और उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बांधा सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने क्षेत्र में जुलूस भी निकाला है।
[dgv_vimeo_video id=”943245449″]
[dgv_vimeo_video id=”943246355″]
बता दें कि पुलिस ने प्रभात और ओपी नामक बदमाशों को पकड़ा है। उनके पूर्व के आपराधिक रिकार्ड को भी खंगाले जा रहे है। वहीं बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरने की बात को लेकर अन्य युवकों से विवाद हुआ था। इस दौरान पुलिसकर्मी ने उन्हें विवाद करने से रोका था। तब भी दोनों ने पुलिसकर्मी से ही विवाद कर लिया था। उसके बाद ही पुलिस ने इस पूरे मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”943246549″]
