Indore News : नवविवाहिता ने जहर खाकर की आत्महत्या, पुलिस की जाँच में हुआ बड़ा खुलासा

Indore

Indore News : चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता ने अपने घर में ही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की थी वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया था पुलिस की जांच के बाद आत्महत्या मामले में पुलिस ने मृतिका के पति सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

यह है मामला

बता दें कि इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के व्यास नगर का है यहां की रहने वाली एकता विवाहिता महिला ने अपने घर में ही अज्ञात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की थी पूरे मामले में नव विवाहिता महिला के परिजन ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की थी जिसमें एसीपी द्वारा पूरे मामले की जांच की गई जांच में पति और सास-ससुर द्वारा प्रताड़ित करने की बात सामने आई।

जिसके बाद पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना शुरू की है। थान प्रभारी ने ये भी कहा कि मृतिका को दहेज के लिए परेशान किया जाता था जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया और खुद को खत्म कर लिया।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”843618277″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews