
Indore News : इंदौर के एमवाय अस्पताल की डॉक्टर युवती को लिखा 65 वर्षीय मनचले ने निगाह करने के लिए प्रेम पत्र दो युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी सलाह उद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार लिया। कई महीने से डॉ युवती को परेशान कर रहा था।
क्या है पूरा मामला
दरअसल मामला संयोगितागंज थाने में एमवाय अस्पताल में डॉ युवती ने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ दिनों से आजाद नगर इलाके में रहने वाला 65 वर्ष का वृद्ध उसे परेशान कर रहा है। हद तो तब हो गई जब बुजुर्ग ने दो पन्नो का प्रेम पत्र लिख दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने छेड़छाड़ सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है आरोपी की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”989045442″]
