Indore News : ऑनलाइन गेमिंग बना जान का दुश्मन, जाँच में जुटी पुलिस

लसूड़िया थाना पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है। अंजलि का टैबलेट अनलॉक होने का इंतज़ार कर रही है।
indore news

Indore News : इंदौर में 18 जून को 14 वी मंजिल से कूदकर जान देने वाली 7वीं कक्षा की छात्रा अंजलि के मामले में पुलिस को अब एक सम्भावित ऑनलाइन गेम की भूमिका मिल रही है। अंजलि के भाई ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अंजलि रो ब्लॉक्स नाम का एक गेम खेलती थी। गेम में कई टास्क पूरे करने होते थे।

क्या है पूरा मामला

इंदौर में डीबी अपोलो सिटी में छात्रा के सुसाइड मामले में पुलिस जांच कर रही है, जांच में पुलिस को रो बॉक्स गेम का नाम सामने आया है। अंजलि के भाई ने पुलिस को बताया है कि अंजलि रो बॉक्स नामक एक गेम खेलती थी। पुलिस ने जब इस गेम की छानबीन की तो पता चला है कि रो बॉक्स एक ऑनलाइन गेम है जिसमे की कई तरह के टास्क पूरे करने होते थे।

अंजलि का एक पर्सनल टैबलेट भी मिला था जिसका पासवर्ड परिजनों को भी नहीं पता है, पुलिस के द्वारा यह टैबलेट अनलॉक करने के लिए भी भेजा जा रहा है। फिलहाल लसूड़िया थाना पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है। अंजलि का टैबलेट अनलॉक होने का इंतज़ार कर रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”967890805″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews