
Khajrana Ganesh Mandir: 10 जून यानि आज इंदौर के खजराना गणेश मंदिर परिसर में पंचकर्म एवं आयुर्वेदिक परामर्श केन्द्र का उद्घाटन किया गया। डॉ. इलैया राजा टी कलेक्टर और श्री गणपति मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष के हाथों मंदिर परिसर में यह पहल की गई है, जिसका लाभ श्रद्धालुओं को होगा।

पंचकर्म एवं आयुर्वेदिक परामर्श केंद्र का संचालन श्री वैष्णव सहायक ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। गणपती मंदिर के अध्यक्ष ने कहा कि, “खजराना गणेश मंदिर आध्यात्मिक तथा योग के माध्यम से समाज को लाभ पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभायेंगा। इस उद्देश्य से संपूर्ण मंदिर परिसर को विकसित किया जाए। खजराना गणेश मंदिर पर आने से पॉजिटिव एनर्जी प्राप्त होती है ।हम यहाँ के वातावरण को सकारात्मक रखते हुए अच्छे से कार्य करें जिससे यहाँ आने वाले श्रद्धालु और दर्शनार्थी सकारात्मक उर्जा और अच्छी यादें लेकर जाए।

अध्यक्ष ने मन्दिर परिसर में किडनी डायग्नोस्टिक सेंटर एवं थैलेसिमिया सेंटर के संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, “शायद पूरे देश में मात्र खजराना मंदिर ही ऐसी संस्था है, जो थैलेसीमिया पीड़ित मरीजो को दवाईयां उपलब्ध करवा रही है।”

