
Indore News : मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थ का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस व तीन थानों ने अवैध मादक पदार्थों का व्यापार करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ पुलिस ने 4 स्थानों पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में भांग और मुनक्का बनाने की सामग्री बरामद की गई है। तो वहीं दो से तीन आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार किए गए हैं।
क्या है पूरा मामला
झोन एक के एडिशनल डीसीपी आलोक कुमार शर्मा ने कहा कि अवैध मादक पदार्थ का व्यापार करने वालों की धर पकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया. मिले निर्देशों के अनुसार थाना एरोड्रम थाना मल्हारगंज और थाना राजेंद्र नगर में दबिश देकर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध भांग बनाने की मशीन की जब्ती के साथ आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 13 किलो 500 ग्राम अवैध भांग भी जब्त की गई है।
क्या है पूरा मामला
एक टीम ने थाना राजेंद्र नगर में निरीक्षक देवेंद्र मरकाम के बाल के साथ सहाकर नगर के रोड इंदौर में हीरा इंटरप्राइजेज कल्याण सेवा सदन में जो की फैक्ट्री बंद थी। फैक्ट्री के अकाउंटेंट शुभम परमार के साथ फैक्ट्री का ताला खोलकर तलाशी ली गई तो मस्ताना मुनक्का की गोली और मीठी सुपारी बनाए जाने की बात फैक्ट्री में सामने आई जिसमें भांग व अन्य औषधीय से मुनक्का बनाया जाता है। अकाउंटेंट शुभम परमार द्वारा फैक्ट्री का लाइसेंस और आबकारी विभाग की परमिशन के कार्य दिखाए गए पुलिस अब मुनक्का फैक्ट्री के कागजों को देखने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
[dgv_vimeo_video id=”935417392″]
[dgv_vimeo_video id=”935417668″]
एडिशनल डीसीपी आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि कुल मिलाकर अवैध मादक पदार्थ बनाने और उसकी बिक्री करने वालों के तीन ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाना एरोड्रम में पहले से तीन अपराध आबकारी अधिनियम में दर्ज हैं। और आरोपी को गिरफ्तार कर एरोड्रम थाना द्वारा कर्रवाई की गई। इसी तरह थाना मल्हारगंज में आरोपी नरसिंग यादव और उसका लड़का अंकित यादव घर से फरार है। आरोपी नरसिंह यादव पर थाना मल्हारगंज पर आबकारी अधिनियम और मारपीट के कुल 26 अपराध दर्ज है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”935416819″]
