Indore News : पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Indore News : पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Indore News : इन्दौर में सरकारी खातों को हैक करने की फिराक में बैठे पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपियों ने सरकारी खातों को हैक कर रूपये निकालकर अन्य खातों में डालने का प्रयास किया था जिसकी सूचना पुलिस को हाथ लगी थी आरोपी बिना आईडी कार्ड के होटल में रूम लेने का भी प्रयास कर रहे थे पुलिस को सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर इन 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों के पास से कंप्यूटर लैपटॉप मोबाइल जप्त हुए हैं अब पुलिस इन को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी इनसे और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद पुलिस को नजर आ रही है।

यह है मामला

इंदौर की भंवरकुआं पुलिस ने एक ठगी का प्रयास करने के अपराध में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है इन पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी इंजीनियर है एक अन्य आरोपी है दो आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर है इस तरह के या अलग-अलग काम करने वाले पांचों आरोपी एक गिरोह बनाकर एक बड़ी ठगी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे आरोपी बिना आईडी कार्ड के होटल में रूम लेने का प्रयास कर रहे थे इसके बाद पुलिस को सूचना हाथ लगी थी।

पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो यह खुलासा हुआ कि यह एक हेकर की मदद से शासकीय खातों में जमा करोड़ो रूपये को अलग अलग खातों में ट्रांसफर करवाने की फिराक में थे। लेकिन अपने मंसूबो में कामयाब नही हो पाए और उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गये पुलिस आरोपियों का कोर्ट से रिमांड लेकर पूछताछ करेगी कि कौन-कौन से शासकीय खाते आरोपियों के निशाने पर थे ओर इस हैकर गैंग ओर कितने लोग इनसे जुड़े है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”851257664″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews