
Indore News : इंदौर पुलिस ने कई दिनों से फरार चल रहे 32 अपराधों के सरगना सलमान लाला को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। साथ ही पुलिस बदमाश को पनाह देने वाले लोगों की भी तलाश कर रही है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हत्या के प्रयास के मामले में पिछले कई दिनों से कुख्यात बदमाश सलमान लाला फरार चल रहा था। जिसकी क्राइम ब्रांच और थाने की पुलिस तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सलमान खजराना रोड पर खड़ा है। सूचना पर त्वरित क्राइम ब्रांच ओर एमआईजी ठाणे की सयुक्त घेरा बंदी में आरोपी को दबोच लिया गया और तलाशी लेने पर एक पिस्टल दो कारतूस भी मिले।
बताया जा रहा है कि विभिन्न स्थानों पर सलमान लाला के खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं। और कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से भी उससे जुड़े हुए युवा रील बनाते हुए भी नजर आए थे। उसकी भी पुलिस जांच कर रही है। तो वही सलमान लाला के पास से पुलिस द्वारा एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि वह पिस्टल को लोड कर कर ही घूम रहा था। और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाला था। शहर में लोकसभा चुनाव के तहत आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। फिलहाल पुलिस पकड़े सलमान लाला से तमाम आपराधिक मामलों में पूछताछ की जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”928438521″]
[dgv_vimeo_video id=”928440286″]
