
Indore News : इंदौर के रावजी बाजार पुलिस ने क्षेत्र के कुख्यात बदमाश और N.S.A.का आरोपी हारून रंगीला को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पर इंदौर शहर के विभिन्न थानों पर हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, अपहरण, बलवा, अवैध हथियार, अवैध वसूली, घर में घुसकर मारपीट करना, धोखाधडी, रास्ता रोककर मारपीट करना जान से मारने की धमकी देना जैसे मामले दर्ज थे।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि रावजी बाजार थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश हारुन उर्फ हसन रंगीला क्षेत्र में वारदात करने के लिये घूम रहा हैं। जिस पर N.S.A.की कार्रवाई की गई हैं। जिसमें वह फरार चल रहा था। हारुन रंगीला उर्फ हसन पिता युसुफ रंगीला को चम्पाबाग से गिरफ्तार किया है।

वहीं आरोपी रंगीला के परिवार वालों ने देर रात राव जी बाजार पुलिस थाने के घेराव किया गया था। और पुलिस से झूमा झटकी भी हो गई थी। जिसको देखते हुए पुलिस ने दो थाने का पुलिस बल को बुलवाकर आरोपी के परिवार वालों को खदेड़ कर रवाना किया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”932830205″]
