Indore News : जानलेवा हमले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

indore

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के भंवरकुंआ थाना क्षेत्र में पिछले 10 महीने से एक आरोपी फरार चल रहा था। जिसको पुलिस ने आज (मंगलवार) गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने इस आरोपी पर 5000 का इनाम भी घोषित किया था।

यह है मामला

बता दें कि, भंवरकुंआ पुलिस ने लंबे समय से फरार एक बदमाश को पकड़ा है। बदमाश लिस्टेट होने के साथ ही 307 के एक मामले में पिछले दस महीने से फरार होकर केरल में फरारी काट रहा था। भंवरकुंआ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि लंबे समय से फरार बदमाश मनदीप इंदौर में अपने रिश्तेदार से मिलने आया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा लिया है। जानकारी मिल रही है कि आरोपी पर 16 अपराध पहले से दर्ज है।

फिलहाल पुलिस बदमाश से पूछताछ कर रही है, पुलिस को बदमाश से और भी वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews