
Indore News : इंदौर पुलिस द्वारा शातिर चोर गैंग को पकड़ा है पकड़े गए आरोपियों ने अब तक थाना राजेंद्र नगर राव और तेजाजी नगर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम सुनील पटेल और दीपक कुमावत हैं। अभी तक आरोपियों से तकरीबन 25 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है।
क्या है पूरा मामला
झोन वन में राजेंद्र नगर राव और तेजाजी नगर थाने में चोरी की वारदातों का अंजाम देने वाले अपराधियों की पतारसी और चोरी गए माल की बरामदगी के लिए एक विशेष टीम का गठन झोन 1 के डीसीपी विनोद कुमार मीणा द्वारा किया गया। बनाई गई टीम को पुलिस उपयुक्त आलोक शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर रुबीना मेजबानी के निर्देशन में काम करते हुए झोन के तीन थाना क्षेत्र में नकब्जानी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। घटनाएं तीनों थाने में अलग-अलग समय में गठित की गई थी।
[dgv_vimeo_video id=”927932657″]
[dgv_vimeo_video id=”927932405″]
थाना राजेंद्र नगर में तीसरे महीने की 1 तारीख को परिवार सहित पीतमपुर शादी में गए फरियादी के घर ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। ऐसा ही एक मामला एक फरियादी डॉक्टर के घर भी आरोपियों ने अंजाम देते हुए घर से चांदी के जेवर, घड़ी, कपड़े, अन्य सामान और हजारों रुपए चुरा लिए थे। एक घटना राम थाने की भी है। जहां पर फरियादी ने थाने उपस्थित होकर रिपोर्ट कराई थी। फरियादी तीर्थ करने गया था। इसी दौरान घर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोने के जेवर और लैपटॉप तथा मारुति सुजुकी की जेब्रा कर तकरीबन 13 लख रुपए की चोरी हुई है। थाना तेजाजी नगर पर फरियादी रामेश्वर द्वारा थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था कि घर में चोरी की घटना हुई है। जिसमें तकरीबन दो लाख का मशरूका चोर चुरा कर ले गए हैं। कुल मिलाकर तीनों थाना क्षेत्र की इन चोरियों की वारदातों का अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पकड़ते हुए 25 लाख रुपए का मशरूका का पुलिस ने जब्त किया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”927932186″]
