Indore News : फार्म हाउस में जुआ खेल रहे 19 जुआरियों को पुलिस ने दबोचा, 2 लाख दस हजार रूपए जब्त

पुलिस फार्म हाउस के बारे में भी जांच कर रही है कि कब से फार्म हाउस में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही है।
indore news

Indore News : इंदौर की सिमरोल थाना पुलिस ने जुआ अड्डे पर छापामार कार्रवाई करते जुआरियों को गिरफ्तार किया है। सिमरोल थाना पुलिस ने मौके से 19 जुआरियों के साथ नगद रुपए बरामद किए है।

क्या है पूरा मामला

डीएसपी उमाकांत चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सिमरोल थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के स्काय ग्रीन पार्क फर्म हाऊस मे एक बर्थडे पार्टी में जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही सिमरोल थाना पुलिस ने फार्म हाउस पर दबिश दी तो नीचे बर्थडे पार्टी चल रहीं थी। तो वही उपर की और जुआ खेलते हुए 19 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से पुलिस ने दो लाख़ दस हजार रूपए नगद ओर ताश के पत्ते जप्त किए है। सभी जुआरी इंदौर के आसपास के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

फार्म हाउस मालिक का नाम अमित गवली हैं। फार्म हाउस के बारे में भी जांच की जा रही है कि कब से फार्म हाउस में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”988388567″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews