
Indore News : शहर में लंबे समय से गुटका और सिगरेट व्यापारियों द्वारा जीएसटी की चोरी कर दबे छुपे तरीके से लाखों करोड़ों रुपए का माल बिना बिल के प्रदेश के बाहर भेजे जाने की सूचना पुलिस विभाग को मिल रही थी। जहां पर भंवरकुआं पुलिस द्वारा एक कंटेनर को रोककर जब ड्राइवर से उसमें भरे हुए सिगरेटों का बिल मांगा तो ड्राइवर ने अकड़ते हुए कहा कि जीएसटी के अधिकारियों को बिल दिखाने की बात कही, फिर पुलिस द्वारा कंटेनर को जप्त कर थाने लाया गया है। वहीं जीएसटी के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। जहां पर जीएसटी कर चोरी सामने आने पर सिगरेट बनाने वाले संचालक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह है पूरा मामला
बता दें कि उपनिरीक्षक नीलमणि ठाकुर के अनुसार भंवरकुआ थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक बड़े कंटेनर को संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा रोका गया। जब कंटेनर के ड्राइवर अफजल खान पिता मोहम्मद खान से ट्रक के अंदर मौजूद सिगरेट के बिल के बारे में जानकारी मांगी तो ड्राइवर ने बड़े अकड़ते हुए जीएसटी के अधिकारियों को ही कंटेनर के अंदर मौजूद सिगरेट के बिल दिखाने की बात कहीं। फिर पुलिस ने कंटेनर को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। जहां पर ट्रक के अंदर K10 नामक एक सिगरेट की जानकारी पुलिस को मिली है वहीं जीएसटी के अधिकारियों को पत्र लिखकर इसकी सूचना दे दी गई है पुलिस को यह भी शक है कि लंबे समय से यह कंपनी द्वारा जीएसटी की चोरी कर अवैध तरीके से सिगरेट को प्रदेश के बाहर भेजे जाने की भी जानकारी मिली है।
ड्राइवर अफजल खान द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि सिगरेट को लोहा मंडी स्थित एक कारखाने से भरकर हैदराबाद इस कंटेनर को ले जाया जा रहा था। जिसमें लगभग 90 लख रुपए की कीमत की सिगरेट होने का अंदेशा है। वही यह सिगरेट की कीमत और भी बढ़ सकती है। क्योंकि जीएसटी के अधिकारी के सामने ही कंटेनर को खोल उसकी अन्य जानकारी भी एकत्रित की जाएगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”864846591″]
