Indore News : 2 साल पहले हुई युवती की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Indore News

Indore News : इंदौर की परदेशीपुरा पुलिस ने 2 साल पहले हुई एक युवती की हत्या का खुलासा किया है। नाले की सफाई के दौरान एक अज्ञात युवती का शव मिला था। उसकी पुलिस ने पहचान कर, अब 2 साल बाद उसके आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी अभी फरार है जिसने प्रेम संबंध के चलते युवती की हत्या की थी।

यह है पूरा मामला

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान युवती हीरानगर से लापता हो गई थी। मई 2021 में परदेशीपुरा में सड़क निर्माण व नाला चौड़ीकरण के दौरान खुदाई में युवती के शरीर के कुछ हिस्से और कंकाल मिला था। जिसकी पहचान की गई। जिसके बाद पुलिस लगातार इसकी कड़ियां जोड़ने में जुटी थी। पुलिस ने अब इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवती के साथ विशाल का प्रेम संबंध था, वह शादी का दवाब बना रही थी, इससे परेशान होकर उसने हत्या कर दी थी। इसमें आरोपी विशाल ने उसके दोस्तों सत्यनारायण और शिवनंदन की मदद से लाश को ठिकाने लगाया था। पुलिस ने उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी विशाल अभी भी फरार है।

[dgv_vimeo_video id=”822660450″]

परदेशीपुरा टीआई पंकज द्विवेदी ने बताया कि युवती की पहचान हीरानगर निवासी अर्चना के रूप में हुई है विशाल नाम के आरोपी ने अर्चना की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करना कबूल लिया है आरोपी शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। उसका युवती से प्रेम संबंध हो गया था। बाद में युवती शादी के लिए दबाव डाल रही थी जिसके कारण घर में विवाद हो रहा था। इसीलिए उसने गला घोंटकर हत्या कर दी उसने दोस्तों सत्यनारायण व शिवनंदन को बुलाया और रात के समय नाले किनारे गड्ढे में गाढ़ दिया था।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”822660637″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews