
Indore News : एमपी में पुलिस ऑपरेशन SWIFT KILL चला रही है। इसी के तहत नशा के कारोबारियों के खिलाफ नकेल कसी जा रही है। वहीं इंदौर पुलिस ने अब तक 50 ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
दरसअल इन दिनों इंदौर शहर में ड्रग्स कारोबार दिन ब दिन फल फूल रहा है। जिसको लेकर नाबालिग बच्चे ड्रग्स की चपेट में आ रहे है। वही इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता द्वारा नशे के कारोबार और नशा करने वालो का नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए बुधवार को झोंन 2 में 19 ड्रग्स पेडलरो को गिरफ्तार किया गया था।
तो वहीं गुरुवार रात एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 50 से अधिक ड्रग्स पेडलरों को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। वही एडिश्नल पुलिस कमिश्नर अमित कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई में अब क्राइम ब्रांच को भी शामिल किया गया है। यह कार्रवाई झोंन 1, झोंन 2 के बाद झोंन 3 और 4 में भी जल्द की जाएगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”952409403″]
