Indore News : सेनेटरी वेयर की दुकान से चार लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपी एरोड्रम थाना क्षेत्र की गोमट गिरी मल्टी के रहने वाले साहिल बंजारा और कालू सोलंकी है जो नशा करने के आदी हैं जिसके चलते इन्होने चोरी को अंजाम दिया था।
indore news

Indore News : इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे के पास सेनेटरी वेयर की दुकान से चार लाख रुपए की पीतल के नलों की फिटिंग और पचास हजार रुपए चोरी करने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी किए गए पीतल के करीब 300 नल और 53,220 सहित एक मोबाइल भी बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला

घटनाक्रम में जानकारी देते हुए डीसीपी जॉन 3 पंकज कुमार पांडे ने बताया कि बंगाली चौराहा स्थित पूजा सेनेटरी की दुकान से पिछले दिनों चार लाख रुपए कीमत के पीतल के नलों की फिटिंग चोरी कर ली गई थी। साथ ही दुकान में रखें करीब 53220 और एक सैमसंग कंपनी का 5G मोबाइल भी चोरी कर लिया गया था। इस मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।

[dgv_vimeo_video id=”988500540″]

जहां पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि चोरी में शामिल दोनों आरोपी नलों को बेचने की फिराक में है, इस मामले में पुलिस ने वीरों द्वारा बताएं हुलिए के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया तो पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस हिरासत में आए दोनों युवक आदतन चोर हैं जिन पर इंदौर शहर के विभिन्न थानों में चोरी के 16 से अधिक अपराध दर्ज हैं। आरोपी एरोड्रम थाना क्षेत्र की गोमट गिरी मल्टी के रहने वाले साहिल बंजारा और कालू सोलंकी है जो नशा करने के आदी हैं जिसके चलते इन्होने चोरी को अंजाम दिया था।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”988500156″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews